राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) को ‘मॉडल हॉस्पिटल ऑफ झारखंड’ बनाने की दिशा में आज बड़ा कदम बढ़ा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बॉडी (GB) की अहम बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) का आठवां दीक्षांत समारोह आज रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं।
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के नवाड़ी पाड़ा मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मोरी तालाब में एक लगभग दस महीने की अज्ञात नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला।
रांची स्थित रवीन्द्र भवन में कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की प्रक्रिया को लेकर पूरे बांग्ला समाज में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है।
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सल संगठन जेजेएमपी (JJMP) को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को इस संगठन के दो सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें से एक पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आज हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। एक अहम निर्णय इस बात हुआ है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगा। बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की।
जमशेदपुर के सिदगोड़ा में हुए दीपक विभार हत्याकांड का सिदगोड़ा थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किये हैं।
झारखंड के करीब 65 लाख छात्रों को तीन साल से स्कॉलरशिप नहीं मिलने का मुद्दा अब राजभवन पहुंच गया है। झारखंड लोक कल्याण मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने इस गंभीर समस्या को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
गुमला पुलिस ने अवैध नशापान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 258 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, साथ ही करीब 15000 रुपए नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं।
चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एक i20 कार से लगभग 27 लाख रुपये मूल्य की 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन को आज उनके कांके रोड स्थित आवास पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने अपनी नवप्रकाशित पुस्तक 'टेलीकॉम सूनामी' की प्रति भेंट की।
जमशेदपुर शहर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर से करीब 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है।